उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

कुमारी पी0 रेणुका देवी ने बाहर जनपद से आए उपनिरीक्षकों को थाने और चौकियों में दी तैनाती

शिवाली कोटद्वार। जनपद से कई उप निरीक्षकों के तबादले होने के बाद गैर जनपदों से आए उप निरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमारी पी0 रेणुका देवी ने विभिन्न चौकी और थानों में तैनात किया है। हरिद्वार से ट्रांसफर होकर आए उप निरीक्षक जगमोहन रमोला को कोटद्वार कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक और देहरादून से आए विनोद कुमार को बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार चौकी प्रभारी सुनील पंवार को देवप्रयाग का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कोटद्वार थाने में तैनात सतेंद्र भंडारी को थलीसैंण में थानाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक पंवार को दुगड्डा चौकी प्रभारी और मेराजुद्दीन को थाना कोटद्वार में तैनात किया गया है। महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट को धुमाकोट थाने में तैनात किया गया है। गैर जनपद से आए मनोहर सिंह रावत को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और उपनिरीक्षकों के तबादले होने हैं।​ ​

Share This Post:-
Post Views: 46 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *