उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

भाजपा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नियुक्त किए नए प्रभारी

 विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी

 

Amar sandesh नई दिल्ली, 18 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी श्री विनोद तावड़े को नियुक्त किया है। तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद हैं। उत्तर प्रदेश के लिए श्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है, जो पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं।

वहीं पंजाब के प्रभारी के रूप में डॉ. सतीश पूनिया की नियुक्ति की गई है। डॉ. पूनिया भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद हैं।

इसी क्रम में गुजरात का प्रभारी श्री तरुण चुघ को बनाया गया है। तरुण चुघ राज्यसभा सांसद होने के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

पार्टी की ओर से नियुक्तियों की सूचना उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रदेश अध्यक्षों तथा संबंधित प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी भेजी गई है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *