Post Views: 0
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक धमाका: नितिन नवीन ने जारी की नई राष्ट्रीय टीम, तीरथ सिंह रावत समेत दिग्गजों को बड़ी जिम्मेदारी
अमर चंद्र
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी। पार्टी ने संगठन में वरिष्ठ नेताओं, अनुभवी चेहरों और विभिन्न राज्यों को प्रतिनिधित्व देते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अन्य संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
अमर संदेश ने नई टीम के गठन को लेकर कल ही अपनी खबर में संभावित संगठनात्मक बदलावों को प्रमुखता से उठाया था। अब भाजपा की आधिकारिक घोषणा के बाद नई टीम की पूरी तस्वीर सामने आ गई है।
13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
भाजपा ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं। इनमें-. वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान, तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड, राम माधव दिल्ली,
बैजयंत जय पांडा ओडिशा, डी. पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश, रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश,. वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी गुजरात, डॉ. भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र, सरदार मनप्रीत सिंह बादल पंजाब, लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश, प्रो. एम. नागराजा कर्नाटक, प्रो. तारिक मंसूर उत्तर प्रदेश, डॉ. मधुचंद्र कर पश्चिम बंगाल,शामिल हैं।
संगठन महामंत्री और संयुक्त संगठन महामंत्री
बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।
शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
आठ राष्ट्रीय महामंत्री
नई टीम में आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं- विनोद तावड़े, महाराष्ट्, सुनील बंसल दिल्ली- बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा,- स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश,-डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान,-गजेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश,- हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश, संजय भाटिया हरियाणा,
इनमें स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
16 राष्ट्रीय सचिवों की टीम भाजपा की नई टीम में 16 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।
. कविता पाटीदार ,मध्य प्रदेश,. के. सुरेंद्रन केरल, डॉ. भोला सिंहउत्तर प्रदेश, डॉ. प्रदीप वर्मा झारखंड, जगदीश ईश्वरभाई पटेल गुजरात,डॉ. संदीप पाठक , दिल्ली, फांगनोन कोन्याक नागालैंड,संगीता यादव उत्तर प्रदेश,अनिल एंटनी केरल
डॉ. एम. वेंकटेशन तमिलनाडु,
मनोज तिग्गा पश्चिम बंगाल,
. सिद्धार्थ शंभू – बिहार,
. डॉ. स्वदेश सिंह – दिल्ली,
मृगांका देव बर्मन – असम,
रोहन गुप्ता -गुजरात, जय प्रकाश – दिल्ली।
पीयूष गोयल को भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेश मंगल राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष होंगे।
तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तथा महेंद्र पांडेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है। महेंद्र पांडेय उत्तराखंड से हैं।
पूर्वोत्तर और सेल्स की जिम्मेदारी डॉ. संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेटर और राजीव बब्बर को नॉर्थ-ईस्ट ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
विष्णु दत्त शर्मा को ऑल सेल्स कोऑर्डिनेटर तथा ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को ऑल सेल्स ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष
नई टीम में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं- युवा मोर्चा: डॉ हेमंग जोशी, महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी,ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य, किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर, एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम,एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत,-अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली।
मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव
भाजपा ने मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन टीम का भी पुनर्गठन किया है।
अनिल बलूनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव मीडिया सहप्रभारी होंगे।
सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दीपक म्हास्के को दी गई है। प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया को सहप्रभारी होंगे।
उत्तराखंड को राष्ट्रीय संगठन में अहम प्रतिनिधित्व
नितिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड को विशेष महत्व मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महेंद्र पांडेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव, अनिल बलूनी को मीडिया कन्वीनर और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया को-कन्वीनर की जिम्मेदारी दी गई है।
अमर संदेश ने कल ही भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर अपनी खबर में संभावित बदलावों को प्रमुखता से सामने रखा था। आज आधिकारिक घोषणा के साथ पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में होने वाले बदलावों पर मुहर लग गई हैं।
नई टीम में एक ओर वसुंधरा राजे, राम माधव, तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं, वहीं दूसरी ओर स्मृति ईरानी, बिप्लब कुमार देब सहित कई नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए इस नई टीम की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Related