पृथ्वी दिवस पर झांसी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन FESCBT-2026 का भव्य शुभारंभ
-डॉ के सी पांडेय
झांसी 22 अप्रैल, 2026 । बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरती और ICAR–CAFRI (केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान) के प्रांगण में आज पर्यावरण संरक्षण की एक नई अलख जगाई गई। सेव द एनवायरनमेंट (STE) सोसाइटी, कोलकाता एवं गुरुग्राम द्वारा CAFRI के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय खतरों से जूझ रही धरती की रक्षा के लिए वैज्ञानिक और सामाजिक विमर्श को साझा करना है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RLBCAU), झांसी के कुलपति डॉ. ए. के. सिंह द्वारा किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, नई दिल्ली के सलाहकार डॉ. निलोय खरे तथा DRDO के संयुक्त निदेशक डॉ. एस. के. सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



