Post Views: 0
Amar sandesh दिल्ली/पुणे। सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए बैंक ऑफ़ इंडिया ने Shrimant Dagdusheth Halwai Ganpati Trust, पुणे के साथ मिलकर एक सराहनीय जनहितकारी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत ट्रस्ट को श्रवण परीक्षण मशीन भेंट की गई।
मशीन का हस्तांतरण कार्यक्रम भगवान गणेश के पावन सान्निध्य में मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आधुनिक उपकरण ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों में श्रवण संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान संभव हो सकेगी, जिससे समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।ज्ञात हो बैंक ऑफ़ इंडिया के सीएमडी रजनीश कर्नाटक के नेतृत्व में बैंक विकास की ओर अग्रसर होकर कार्य कर रही है। और विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस सहयोग के लिए बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं, इस सामाजिक सेवा कार्य ने बैंक परिवार में भी गर्व और संतोष की भावना को और प्रबल किया है।
Like this:
Like Loading...
Related