दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर रहना सिखाते है-अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 14 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा मकर संक्राति महोत्सव का आयोजन किया गया और पारंपरिक रूप से दही-चूड़ा, तिल, खिचड़ी का वितरण कर मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गु्प्ता, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और असम सह-प्रभारी पवन शर्मा ने सम्मिलित होकर प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, जयवीर राणा, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गु्प्ता, विधायक अभय वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, प्रदेश मंत्री संतोष गोयल, मोहन लाल दायमा, कार्यालय मंत्री हुकम सिंह, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख हरिहर रघुवंशी और प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने किया। 

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व दान, पुण्य, सेवा, धर्म और हर्षोल्लास का है। देश में पर्व त्योहार की खुशियां दुगुनी हो गई क्योंकि 16 जनवरी, 2021 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि जहां विश्व के कई देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं वहीं हमारा देश पूरी मजबूती के साथ कोरोना से जंग लड़ रहा है। जिसका परिणाम है कि हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन विकसित कर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी भारतीय वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि आज के दिन देश में कई त्योहार मनाए जाते हैं, इसलिए भारत अनेकता में एकता का देश कहलाता है। मेरी यही कामना है कि ये त्योहार सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लेकर आए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गु्प्ता ने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मकर संक्रांति के पर्व पर समाज में भाईचारे की भावना को कायम रखते हुए जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जरूर संकल्पित हों। भारतीय त्योहार लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। हर राज्य में इस पर्व को वहां की संस्कृति के अनुरूप मनाया जाता है। 

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर रहना सिखाते हैं। इससे समरसता आती है और एकता को बल मिलता है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है, तिल, गुड़ की मिठास का यह पर्व हमें दान-पुण्य के साथ जरूरतमंदो की मदद की प्रेरणा देता है।

मकर संक्रांति महोत्सव पर प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा पदाधिकारी संतोष ओझा, शरत झा, डॉ पंकज सिंह, निर्मल मिश्रा, संजय सिंह, माधव प्रसाद, सूरजभान पांडेय, विपिन बिहारी और प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, निगम पार्षद सहित पू्र्वांचल मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Share This Post:-
Post Views: 19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *