दिल्लीराष्ट्रीय

“मेहनत और टीम वर्क से आगे बढ़ रही एनएचपीसी, तीस्ता दौरे पर बोले उत्तम लाल

Amar sandesh दिल्ली।भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी ने एनएचपीसी निरंतर ऊर्जा उत्पादन, जलविद्युत विकास और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देशभर में संचालित अपनी विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के माध्यम से एनएचपीसी स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा उपलब्ध कराने में अग्रणी स्थान रखती है।

इसी क्रम में एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) उत्तम लाल ने दिनांक 7 मई 2026 को तीस्ता लो डैम-IV पावर स्टेशन का महत्वपूर्ण दौरा किया। 160 मेगावाट क्षमता वाला यह पावर स्टेशन पूर्वोत्तर क्षेत्र में ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

पावर स्टेशन पहुंचने पर पावर स्टेशन प्रमुख आनंद कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निदेशक (कार्मिक) का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दौरे के दौरान उन्होंने पावर हाउस, डैम एवं प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर परियोजना की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता तथा संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निदेशक (कार्मिक) महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद करते हुए परियोजना की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं टीम भावना की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समर्पण, सकारात्मक सोच और टीम वर्क किसी भी संस्थान की सफलता की सबसे बड़ी ताकत होती है।

उन्होंने कहा कि एनएचपीसी केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति ही कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी है।

दौरे के दौरान निदेशक (कार्मिक) ने पावर स्टेशन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Share This Post:-
Post Views: 28 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *