दिल्लीहमारी संस्कृति

सेवा संकल्प के तहत पांडव नगर मंडल में एक साथ 10 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान

Amar sandesh नई दिल्ली। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत शाहदरा जिले के पांडव नगर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। मंडल क्षेत्र में एक साथ 10 स्थानों पर सुबह 8 से 9 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पार्टी के सदस्यों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान पार्कों और गलियों में सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया गया तथा उसे एमसीडी की गाड़ियों में डाला गया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर स्वच्छता के रूप में उपहार देने का संकल्प लिया गया है।

 

पांडव नगर डी-पार्क में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्षेत्र की महिलाओं ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान करीब चार बोरी कूड़ा एकत्रित कर एमसीडी की गाड़ियों में डाला गया।
कार्यक्रम की सह-संयोजक श्रीमती विमला एवं श्रीमती दीपा मेहरा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे जनसहभागिता वाले कार्यक्रमों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन, मंडावली ए ब्लॉक के अध्यक्ष परविंदर मिश्रा, जिन्हें कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन जनता के सहयोग से ही संभव है। सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों को शासन एवं प्रशासन के साथ मिलकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करना चाहिए।
पूर्व मंडल महामंत्री शीतल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान में छात्र-छात्राओं ने जिस उत्साह के साथ श्रमदान किया, वह सराहनीय है। इससे यह उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में युवा भी अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी सदस्य श्रीमती मंजू नेगी ने कहा कि इस तरह के जनसहभागिता वाले कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन होना चाहिए, ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हो सके।
कार्यक्रम में श्रीमती कंचन, श्रीमती गुड़िया, श्रीमती रेखा, श्रीमती रुक्मणी, श्रीमती कल्पना, सुश्री साक्षी, सुश्री मानवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *