Views: 0
घदीपावली की खुशियां, पुलिस परिवार के संग!कर्तव्य के साथ अपनत्व और सम्मान की अनूठी मिसाल-: एडवोकेट हरीश गोला
पूर्वी दिल्ली।रोशनी, खुशियों एवं आपसी भाईचारे के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री अनुराग कुमार आईपीएस ने पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के निकट उपाध्याय ब्लॉक, विकास मार्ग स्थित एकीकृत सहायता बूथ पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं मिठाई के डिब्बे वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनका यह आत्मीय प्रयास उन पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और अपनत्व का प्रतीक रहा, जो त्योहार के अवसर पर भी अपने परिवारों से दूर रहकर आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं।
इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त श्री राजीव कुमार आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें विशेष पुलिस आयुक्त, जोन-1 देवेश चंद्रा श्रीवास्तव आईपीएस, विशेष पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था जोन-2 नीरज ठाकुर आईपीएस, संयुक्त पुलिस आयुक्त ईस्टर्न रेंज मिलिंद महादेव डुंबरे आईपीएस, डीसीपी नॉर्थ ईस्ट राहुल अलवाल आईपीएस; डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा आईपीएस, एसीपी प्रीत विहार सब-डिवीजन अशोक कुमार, थानाध्यक्ष प्रीत विहार सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष लक्ष्मी नगर अजीत कुमार झा, शकरपुर के थानाध्यक्ष कमल किशोर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों एवं हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता अमन कमेटी (रजि.) – पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति की ओर से संगठन सचिव एडवोकेट हरीश गोला, कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन सैफी, आरडब्ल्यूए ब्रज विहार के अध्यक्ष व पुलिस मित्र रजत सेठ ने पुलिस आयुक्त का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर समिति के संगठन सचिव एडवोकेट हरीश गोला ने कहा कि पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरित करना और शुभकामनाएं देना एक सराहनीय एवं मानवीय पहल है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और विभाग में पारिवारिक भावना, आपसी विश्वास एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण को प्रोत्साहन मिलता है।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनके बीच पहुंचकर खुशियां साझा करना उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने पुलिस आयुक्त श्री अनुराग कुमार, पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त श्री राजीव कुमार सहित उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों, एसीपी अशोक कुमार, संबंधित थानाध्यक्ष श्री कमल किशोर और अन्य थानाध्यक्षों एवं समस्त पुलिसकर्मियों का इस आत्मीय पहल और क्षेत्र में गरिमामयी उपस्थिति के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मूल संदेश यही रहा कि त्योहारों की खुशियां केवल घरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन सभी कर्मयोगियों तक भी पहुंचनी चाहिए जो समाज की सुरक्षादीपावली पर पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार, मिठाई बांटकर बढ़ाया जवानों का उत्साह के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं।
Related