दिल्लीराष्ट्रीय

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिवस पर भाजपा मनाएगी शताब्दी वर्ष समारोह, केंद्रीय कार्यालय में होगा विशेष आयोजन

दिवाली के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना, हवन और आडवाणी के राजनीतिक जीवन पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति होगी

 

Amar sandesh नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष कार्यक्रम 8 नवंबर 2026, रविवार को दिवाली के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित होगा।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय, 6ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर आयोजित होने वाले इस समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 10:45 से 11 बजे के बीच लालकृष्ण आडवाणी के प्रमुख भाषणों एवं उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में सुबह 11:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संबोधन होगा। इस आयोजन के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के लंबे राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति उनके योगदान तथा भारतीय राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण किया जाएगा।

भाजपा के लिए यह आयोजन अपने वरिष्ठतम नेताओं में शामिल लालकृष्ण आडवाणी के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक योगदान को सम्मानपूर्वक याद करने का विशेष अवसर होगा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + thirteen =