Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली। डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम सामने आया है, नया आधार ऐप बेहद तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लॉन्च के महज तीन महीनों के भीतर ही इस ऐप को 2.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जो इसकी बढ़ती स्वीकार्यता और उपयोगिता को दर्शाता है।
यह ऐप लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को आसान बना रहा है। अब आधार से जुड़ी सेवाएं उंगलियों पर उपलब्ध हैं।।बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता इस ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर और पते को कहीं भी, कभी भी आसानी से अपडेट कर रहे हैं। अब तक 28 लाख से अधिक लोग अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं, जबकि करीब 6 लाख उपयोगकर्ताओं ने अपने पते में बदलाव किया है।
आधार ऐप को अगली पीढ़ी के डिजिटल समाधान के रूप में तैयार किया गया है। यह उपयोगकर्ताओं को अपनी पहचान को सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीय तरीके से साथ रखने, दिखाने, साझा करने और सत्यापित करने की सुविधा देता है। बढ़ता उपयोग यह भी साबित करता है कि लोगों का भरोसा इस प्लेटफॉर्म पर लगातार मजबूत हो रहा है।
ऐप में कई आधुनिक और स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें चेहरे के जरिए पहचान सत्यापन, एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, प्रमाणीकरण इतिहास देखने की सुविधा और क्यूआर-आधारित संपादन योग्य संपर्क कार्ड शामिल हैं। अब भौतिक विजिटिंग कार्ड की जरूरत भी कम होती जा रही है।
सिर्फ इतना ही नहीं, यह ऐप होटल चेक-इन, आयु सत्यापन, अस्पताल में भर्ती, आगंतुक प्रबंधन और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश जैसे कई कार्यों को बेहद आसान बना रहा है। गिग वर्कर्स और सर्विस पार्टनर्स के लिए भी पहचान सत्यापन अब पहले से कहीं ज्यादा सहज हो गया है।
एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यह ऐप डिजिटल सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में एक मजबूत कड़ी साबित हो रहा है।
डाउनलोड लिंक:एंड्रॉइड: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.pehchaan&hl=en_IN
आईओएस: https://apps.apple.com/in/app/aadhaar/id6744029871
Like this:
Like Loading...
Related