अन्य राज्यगुजरातदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

राज्यपाल ने देश के समुद्र तटीय क्षेत्रों की दिन-रात कड़ी सुरक्षा करने पर, गर्व महसूस कर, तट रक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की

दिल्ली। 28 जनवरी, गुजरात के राज्यपाल, आचार्य देवव्रत द्वारा, जिला कच्छ स्थित, नालिया के भारतीय तट रक्षकों के रियायसी क्षेत्र मे, स्थानीय जनो की सुविधा, शिक्षा व जागरूकता बढ़ाने तथा भारतीय तटरक्षकों की सुरक्षा के साथ-साथ गुजरात व देश की समुद्र तटीय सुरक्षा की जरूरत के लिए, एक बहुउद्देश्यीय सभागार का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल द्वारा भारतीय समुद्री तटरक्षको द्वारा, आधुनिक तकनीक के बल, गुजरात व देश के समुद्र तटीय क्षेत्रों की दिन-रात कड़ी सुरक्षा करने पर, गर्व महसूस कर, तट रक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। सभागार में उपस्थित भारतीय तटरक्षक बल के सभी अधिकारियों व तटरक्षक सुरक्षा से जुडे सभी उपस्थित लोगों को, तटरक्षक बल द्वारा 1फरवरी 2021 को मनाई जाने वाली 45वी वर्षगाठ पर शुभकामनाऐ प्रेषित की गई।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *