दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान समिति का गठन

नई दिल्ली। विगत 492 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा, 76 युद्धों, 4 लाख से ज्यादा राम भक्तों के बलिदान, 70 वर्षों की कानूनी लड़ाई लड़ने के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि के मुक्त होने के कारण समाज में अपार उत्साह है, स्वप्रेरणा से समाज के अनेक बन्धु संपर्क कर रहे हैं श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में संग्रह करने के लिए स्वयंसेवक बनकर कार्य करना चाहते हैं।

मंदिर निर्माण के निमित्त निधि समर्पण करने हेतु एक समिति श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति (दिल्ली) गठित हुई है, जिसमें समाज के सभी वर्गों धार्मिक क्षेत्र व्यापारी सेवानिवृत्त, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, कला एवं साहित्य, जाति-बिरादरी, खेल जगत आदि के प्रतिनिधि मनोनीत हुए हैं। अभियान समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति श्री महेश भागचंदका जी ने रहना स्वीकार किया है। समिति की पहली बैठक 31 जनवरी रविवार सायं 4 बजे, उदासीन आश्रम, आराम बाग, नई दिल्ली-110055 मंे सम्पन्न हुई।
बैठक में अन्तर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार जी, प.पू. स्वामी राघवानन्द जी महाराज, पू. महन्त नवल किशोर दास जी, केशव मुरारी जी-एस्कान टेम्पल, भन्ते राहुल जी सहित 30 संत व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीमान गुरमीत सिंह जी, लेफ्टिनेंट जनरल श्रीमान वी.के. चतुर्वेदी जी, सेवानिवृत्ति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमान एम.एल. मीना उद्योगपति श्रीमान लक्ष्मी गोयल श्रीमान प्रसन्न जैन सिंघवी , श्रीमान किशोर जैन कोचर सहित अन्य समाजसेवी बन्धु शामिल हुए।

बैठक समाप्ति के उपरान्त समिति के अध्यक्ष श्री महेश भागचंदका ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के अन्तर्गत भारत की राजधानी दिल्ली मे घर-घर सम्पर्क करने के लिए 1 लाख से ज्यादा संख्या में रामभक्तो की टोली तैयार हुई है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान 1 फरवरी से शुरू होगा ,इसमें राम भक्तों का प्रयास हर घर तक पहुंचने का होगा ताकि कोई भी समर्पण से वंचित ना रह जाए। यह अभियान 27 फरवरी 2021 तक चलेगा।

दिल्ली को अभियान की दृष्टि से 1884 बस्ती में बांटा गया है प्रत्येक बस्ती के अन्दर लगभग 10 टोलियां निधि संग्रह का काम करेंगी, प्रत्येक टोली में 5 लोग होंगे इस तरह अभियान में कुल 1 लाख स्वयंसेवक रहेंगे। इस अभियान में सभी धर्मप्रेमी बन्धु बहनें सामाजिक कार्यकर्ता, आरडब्लूए, व्यापार संगठन, जाति बिरादरियों के लोग, युवा व महिलाओं की सहभागिता रहेगी।
देशभर में वैसे तो यह अभियान 15 जनवरी से चल रहा है लेकिन दिल्ली में अभी वातावरण तैयार करने तथा समर्पण के लिए बड़े दानदाताओं से संपर्क किया जा रहा है इसके माध्यम से अभी तक 1 करोड़ रुपए से अधिक के सैकड़ों व 1 लाख से ऊपर के हजारों समाज के बन्धुओं से समिति के कार्यकर्ता सम्पर्क कर रहे हैं। इस जनसम्पर्क में 10 रू., 100/-रू. व 1000/- रू के कूपन व रसीद के द्वारा समाज के सबसे निम्न आय वर्ग के व्यक्ति से लेकर समाज के सबसे समृद्ध व्यक्ति तक सम्पर्क किया जायेगा। इस अभियान को लेकर इतना उत्साह है की पहले ही दिन 33 लाख परिवारों से संपर्क के लिए सामग्री वितरित हो गई है अभियान के समापन तक 42 लाख से अधिक परिवारों का समर्पण इकट्ठा हो जाएगा। कुल दिल्ली की 1 करोड़ 60 लाख आबादी से सम्पर्क का लक्ष्य पूर्ण होगा।
राजनेता से लेकर विदेशी राजनयिक से होकर सम्पर्क: इस अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद राजनेताओं के साथ ही विदेशी राजनयिकों से भी संपर्क किया जाएगा इन राजनेताओं से प्रभु के मंदिर निर्माण में समर्पण लिया जाएगा इसी तरह सभी राजनीतिक दलों, मठ-मंदिरों, रामलीला समितियों, कावड सेवा संघों, अमरनाथ यात्रा भण्डारा समितियों से सम्पर्क किया जायेगा।
घर से लेकर बस अड्डे तक मिलेंगे स्वयंसेवक: निधि समर्पण अभियान में स्वयंसेवक केवल घरों में ही नहीं जाएंगे बल्कि भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे- विद्यालय, माॅल, उद्योगों, बाजारों एवं मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, पार्क व ऑफिस स्थानों पर भी लोगों से संपर्क साधेंगे।
इसके प्रचार हेतु जगह-जगह नुक्कड़-नाटक, कीर्तन मण्डली, प्रभात फेरी, बाईक रैली तथा जन सभाओं का भी आयोजन हो रहा है।

Share This Post:-
Post Views: 20 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *