अन्य राज्यराष्ट्रीय

“बंगाल में खिला कमल: शुभेंदु अधिकारी बने पहले भाजपा मुख्यमंत्री, विक्ट्री साइन वाली तस्वीर हुई वायरल”

Amar sandesh दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को करारी शिकस्त देने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री तथा पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।कोलकाता के ऐतिहासिक Brigade Parade Ground में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर एन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल,एवं अशोक कीर्तनिया) ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। खबर लिखे जाने तक समारोह जारी था।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक और यादगार क्षण उस समय देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंच पर पहुंचते ही नतमस्तक होकर बंगाल की जनता अभिनंदन कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानमंत्री के इस विनम्र और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत भाव ने समारोह में मौजूद नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस को भावुक कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के इस भावपूर्ण अभिवादन के बाद पूरे समारोह स्थल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रधानमंत्री के इस संस्कारपूर्ण व्यवहार की सराहना की। समारोह में मौजूद लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री का यह अंदाज भारतीय परंपरा, संस्कृति और विनम्रता का प्रतीक बनकर सामने आया।

सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री मोदी का दंडवत प्रणाम करते हुए दृश्य तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भारतीय संस्कारों एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं का प्रेरणादायी उदाहरण बता रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। पश्चिम बंगाल चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम , दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांम, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, तथा अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेईन एक साथ बैठे नजर आए।

इस दौरान सभी नेताओं ने एक साथ ‘विक्ट्री साइन’ दिखाकर भाजपा की ऐतिहासिक जीत और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मंच से सामने आई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share This Post:-
Post Views: 251 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *