दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुवाई में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के अवसर पर निकाली गई अभिनंदन यात्रा

द्रौपदी मुर्मू का प्रथम नागरिक बनना नरेन्द्र मोदी की सबका साथ सबका विकास नीति का परिणाम है-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता की अगुवाई में आज अनुसूचित जनजाति समाज से देश की पहली महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बनने पर अभिनंदन यात्रा निकाली गयी।

प्रदेश कार्यालय से शुरु हुई यह अभिनंदन यात्रा दिल्ली के पंत मार्ग होते हुए गोल डाकखाना-अशोका रोड-रायसीना मार्ग से होकर राजपथ तक गया। ढोल नागाड़ों के साथ निकाली गई इस अभिनंदन यात्रा के दौरान दिल्ली की जनता ने फूलों की बौछार कर सभी का स्वागत किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, सांसद श्री मनोज तिवारी एवं श्री रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, असम के सह-प्रभारी श्री पवन शर्मा सहित प्रदेश, मोर्चा एवं जिला के अन्य पदाधिकारियों सहित हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्री आदेश गुप्ता ने अभिनंदन जुलूस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को चरितार्थ करते हुए अनुसूचित जनजाति समाज से आने वाली महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाकर सबको एक आशा और विश्वास दिया है कि सच्ची मेहनत और लगन की पहचान सार्थक परिणाम देगी। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एक कुशल व्यक्तित्व की धनी महिला बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व महिलाओं को प्रेरित करने वाला है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं के बावजूद द्रौपदी मुर्मू समाजिक सेवा करने से पीछे नहीं हटी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में द्रौपदी मुर्मू के रूप में पहली बार किसी आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद मिलना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आजीवन माहिला, गरीब, आदिवासियों के लिए काम करती रही हैं। जिंदगी में जो भी चुनौती आई, उसे स्वीकार किया है और हमेशा अच्छा बनने का प्रयास किया है। आज पूरी दिल्ली उनके राष्ट्रपति बनने पर हाथ खोल कर उनका स्वागत कर रही है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *