दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

सेवा दिवस के रूप में मना राहुल गांधी का जन्मदिन

दिल्ली।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 महामारी से पीड़ित लोगों के लिए चलाए जा रहे सहायतार्थ कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल के निर्देशनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म दिवस 19जून 2021 को कोरोना पीडीतो कि मदद करते हुए, सेवा दिवस के रुप मे मनाया।

सेवा दिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के निर्देशानुसार लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के शकरपुर वार्ड मे कारोना पीडित परिवारों को राहत समाग्री खाद्य, मेडिसिन भाप उपकरण व वस्त्र वितरित किये गए। एडवोकेट हरीश गोला ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने कोविड महामारी के चलते अपने जन्मदिन को नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर कांग्रेस संगठन कोविड पीड़ितों की सहायता व मदद करने और पीड़ितों को हर संभव मदद देने की अपील करी है।

मोके पर शकरपुर वार्ड के कांग्रेस प्रदेश ऑब्ज़र्वर मनोज गुप्ता, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस विधिक व मानवाधिकार विभाग के महासचिव एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली विश्वविधालय छात्र संघ पूर्व प्रेस सचिव अजय नागपाल, कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कोविड सेवक इंचार्ज पुलकित चातुर्वेदी, लक्ष्मी नगर वार्ड जिला कांग्रेस सचिव जवाहर धवन, लक्ष्मी नगर लीगल सैल के अमरजित सिंह बिल्ला उपस्थित थे |


Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *