दिल्लीराजस्थान

दिल्ली में डॉ. आदित्य नाग की सक्रियता चर्चा में: खेल, व्यापार और जनसरोकारों को लेकर हुईं कई महत्वपूर्ण मुलाका

Amar sandesh नई दिल्ली, 15 जून। दिल्ली प्रवास के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं खेल प्रोत्साहन से जुड़े डॉ. आदित्य नाग ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तित्वों से मुलाकात कर खेल, व्यापार, जनसरोकार और संस्थागत सहयोग से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उनकी इन मुलाकातों को विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

प्रवास के दौरान डॉ. आदित्य नाग ने नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देवेश त्यागी से भेंट कर आगामी द्वितीय सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में लीग के सफल संचालन, संभावित प्रायोजन, संस्थागत सहयोग और साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. नाग ने खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और सॉफ्ट हॉकी को व्यापक पहचान दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके बाद डॉ. आदित्य नाग ने चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर NIXI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देवेश त्यागी भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार मेले को लेकर चर्चा हुई तथा आयोजन में सहयोग, सहभागिता और जनसंपर्क को सशक्त बनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

दिल्ली प्रवास के दौरान डॉ. आदित्य नाग ने राजस्थान से हाल ही में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित श्रीमती अलका गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने उनके सफल और जनहितकारी संसदीय कार्यकाल की कामना की। इसी क्रम में भरतपुर की सांसद श्रीमती रंजिता कोली से भी उनकी शिष्टाचार भेंट हुई, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।

दिन में डॉ. आदित्य नाग ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहिल्ला के साथ बैठक की। इस दौरान जयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमों और सॉफ्ट हॉकी के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। श्री रोहिल्ला ने उत्तराखंड में शीघ्र ही सॉफ्ट हॉकी की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के गठन में सहयोग का आश्वासन दिया।

दिल्ली प्रवास के दौरान डॉ. आदित्य नाग की ये महत्वपूर्ण मुलाकातें खेलों के विकास, सामाजिक सहभागिता, संस्थागत समन्वय और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ उनका संवाद भविष्य में कई नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *