दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड के विकास पुरुष थे स्वर्गीय एन.डी तिवारी:—- दयानंद वत्स

 दिल्ली।अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दयानंद वत्स के सान्निध्य में आज संघ के मुख्यालय बरवाला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे नारायण दत्त तिवारी की तीसरी पुण्यतिथि और 96 वीं जयंती एक साथ सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। श्री वत्स ने तिवारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि 18अक्टूबर 1925 को उनका जन्म हुआ और 18 अक्टूबर 2018 को उनका निधन हुआ।

अपने संबोधन में दयानंद वत्स ने कहा कि तिवारी जी उत्तराखंड के विकास पुरुष थे। वे तीन बार उत्तर प्रदेश, एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री,  केंद्रीय मंत्री और आंध्रप्रदेश के राज्यपाल भी रहे। उनका व्यक्तित्व आकर्षक और सम्मोहक था। तिवारी जी हंसमुख स्वभाव के स्वामी थे। उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण ही कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के पद पर सुशोभित किया। विराट व्यक्तित्व के स्वामी तिवारी जी  भारत के पहले ऐसे राजनेता थे जिनके व्यक्तिगत संबंध सभी दलों के नेताओं से हमेशा ही  मधुर रहे।

Share This Post:-
Post Views: 21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *