उत्तराखण्ड

कुमाल्डी गांव में सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू, प्रधान मोनिका देवी सतपाल कमांडो के प्रयासों से ग्रामीणों को राहत

 

 

 

 

Amar sandesh रिखणीखाल/पौड़ी गढ़वाल। ग्राम सभा कुमाल्डी, ब्लॉक रिखणीखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण समस्या के समाधान की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। गांव में एक मकान के नीचे से गुजरने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण सुरक्षा दीवार गिर गई थी। इससे रास्ते के साथ मकान की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ था।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती मोनिका देवी ने इसके समाधान के लिए पहल की और अपने वादे के अनुरूप निर्माण कार्य शुरू कराया। इस कार्य में पूर्व कमांडो सतपाल सिंह रावत की भी सक्रिय भूमिका और सहयोग बताया जा रहा है।

प्रधान श्रीमती मोनिका देवी के नेतृत्व तथा पूर्व कमांडो सतपाल सिंह रावत के सहयोग से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते दीवार का निर्माण होने से रास्ते की सुरक्षा के साथ मकान को संभावित नुकसान से बचाने में भी मदद मिलेगी।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मोनिका देवी और पूर्व कमांडो सतपाल सिंह रावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की समस्याओं के समाधान के लिए जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जा रहा है, उससे ग्रामवासियों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *