उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

कोटद्वार में अधिक विद्युत कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार है कांग्रेश,—-जसवीर राणा

कोटद्वार:। कोटद्वार उत्तराखंड मे लगातार हो रही विद्युत कटौती को लेकर पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसवीर राणा ने भारी रोष व्यक्त किया है।
पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा ने कहा कि इस भीषण गर्मी मे कई कई घण्टे विद्युत कटौती कर ट्रिपल ईन्जन की सरकार जनता के जख्मौ पर नमक छिडकने जैसा कार्य कर रही है।
विधानसभा चुनाव मे सरकार ने विद्युत दरें न बढाने तथा निर्वाध विद्युत सप्लाई का वादा किया था जो पूर्ण रूप से धराशाई होता दिखाई दे रहा है। इस भीषण गर्मी मे विद्युत कटौती कर सरकार जानबूझकर जनता को परेशान करने का प्रयास कर रही है जो कि जनता के साथ बहुत बडा अन्याय है।
उन्हौने कहा सरकार विद्युत कटौती बंद कर जनता को नियमित विद्युत सप्लाई की व्यवस्था बनाये।अन्यथा कांग्रेस को मजबूर होकर जनता के समर्थन मे सड़क पर उतरने को बाध्य होना पडेगा।

Share This Post:-
Post Views: 29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *