उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

भारत विकास परिषद् का सात दिवसीय संस्कार शिविर समर कैंप हुआ सम्पन्न

शिवाली पत्रकार कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार व राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय शिवराजपुर के संयुक्त तत्वावधान मे सात दिवसीय संस्कार शिविर समर कैम्प सम्पन्न हुआ।

कैम्प के अन्तिम दिन कैम्प फायर लगाया गया तथा सर्वधर्म प्रार्थना के साथ कैम्प समाप्त हुआ। विघालय परिसर मे आयोजित कैम्प फायर कार्यशाला का शुभारम्भ परिषद के अध्यक्ष राकेश ऐरन व संरक्षक द्वारिका प्रसाद अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। द्वारिका प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि संस्कार शिविर मे जो भी बाते सिखाई गयी उसे बच्चे अपने जीवन मे अपनाये। परिषद के अध्यक्ष राकेश ऐरन ने भारत विकास परिषद के कार्यो की जानकारी दी। विघालय की प्रधानाचार्या व परिषद् की महिला संयोजिका श्रीमती बीना मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये समर कैम्प की सफलता पर विस्तार से प्रकाश डाला। बच्चो ने शिविर मे रहकर आपसी सम्पर्क,सेवा, संस्कार ,सहयोग, समपर्ण की भावनाओ से परिपूर्ण होकर जो भी सीखा उसकी झलकी पेश की। कैम्प मे लगभग 35 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष राकेश ऐरन ,सचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जखमोला, प्रान्तीय महिला सह संयोजिका मीनाक्षी शर्मा, प्रान्तीय संस्कार प्रमुख राजदीप माहेश्वरी, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल, राकेश मित्तल, प्रधानाचार्या व परिषद् की महिला संयोजिका श्रीमती बीना मित्तल, सेवक राम मानुजा, गोपाल बंसल, श्रीमती तृप्ति रावत, कु0 अनन्या डबराल, बालमुकन्द ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

Share This Post:-
Post Views: 26 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *