उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड में ऑक्सीजन संकट के स्थाई समाधान पर जुटे —बलूनी

दिल्ली।उत्तराखंड मैं प्रतिदिन ऑक्सीजन की खपत 123 मेट्रिक टन है। केंद्र द्वारा राज्य को 60 मैट्रिक टन अतिरिक्त ऑक्सीजन गैस आवंटित की गई है। उत्तराखंड को यह गए जमशेदपुर, झारखंड और दुर्गापुर, पं. बंगाल से प्राप्त होगी। वहीं उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन की सप्लाई उत्तराखंड के काशीपुर और रुड़की से की जा रही है।

इस संबंध में मुख्य सचिव, उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था। ततपश्चात प्रमुख सचिव स्वास्थ्य उत्तराखंड, श्री अमित नेगी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से अनुरोध किया कि गैस की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

सांसद बलूनी ने पीयूष गोयल से वार्ता की है और कहा है कि ऑक्सीजन गैस के वितरण व्यवस्था में व्यावहारिक परिवर्तन किया जाए,जमशेदपुर और दुर्गापुर से उत्तराखंड आने वाली ऑक्सीजन उत्तर प्रदेश को दी जाए ताकि उत्तराखंड में ही उत्पादित होने वाली ऑक्सीजन राज्य के काम आ सकेगी। जिससे समय और भाड़ा दोनों बचेंगे। काशीपुर से कुमाऊं और रुड़की से गढ़वाल क्षेत्र तक निर्बाध और समय पर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।

Share This Post:-
Post Views: 21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *