दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

संस्कृत व हिंदी साहित्य की विधा में देश-विदेश के अनेको सम्मानों से नवाजी जा चुकी उत्तराखंड की डाॅ पुष्पा जोशी

सी एम पपनैं

नई दिल्ली। संस्कृत व हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओ मे, विलक्षण प्रतिभा की धनी, डाॅ पुष्पा जोशी, देश-विदेश के दर्जनों साहित्य सम्मानों से, विगत तीन दशकों मे नवाजी जा चुकी हैं।

2021 मे शिक्षक दिवस के अवसर पर, कालीदास राष्ट्रीय संस्कृत अकादमी और वैदिक शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान मे, देश की जिन पांच शिक्षिकाओ को कानपुर में सम्मानित किया गया था, उनमे से एक, डाॅ पुष्पा जोशी भी थी।

नारायणी साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा भी 2021 मे, शिक्षक दिवस पर, उन्हे ‘उत्कृष्ठ शिक्षा सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया। काव्य विधा में उत्कृष्ठ लेखन के द्वारा, हिंदी साहित्य की सुदीर्घ सेवा हेतु, विगत माह 26 सितंबर को, युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच दिल्ली द्वारा, ‘महादेवी वर्मा शीर्षस्थ सम्मान’ 2020 से नवाजा गया।

महादेवी वर्मा हंसता जीवन संस्था, दिल्ली द्वारा, ‘साहित्य रत्न’ तथा टू मीडिया महिला काव्य मंच द्वारा, 3 अक्टुबर 2021 को हिंदी भवन दिल्ली मे, ‘काव्य अक्षर सम्मान’ से डाॅ पुष्पा जोशी को सम्मानित किया गया।

डाॅ पुष्पा जोशी द्वारा संस्कृत और हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओ के क्षेत्र मे दिए गए योगदान का अवलोकन कर ज्ञात होता है, विगत तीन दशकों में, इस विलक्षण प्रतिभा की धनी द्वारा, देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओ मे प्रकाशित कहानियों, लेखो, कविताओ, गीतों, संस्कृत शोधपत्रो, पुस्तको के लेखन, संस्कृत में प्रकाशित अनेको प्रबुद्ध लेखको की पुस्तकों की भूमिका लेखन, पुस्तकों की समीक्षा तथा व्याख्याकार के रूप मे, आकाशवाणी केन्द्रो व टीवी चैनलो मे, विशेष अवसरों पर, स्वरचित कविताओ व संस्कृत श्लोको का वाचन करने, काव्य गोष्ठियों मे सहभागीता कर छाप छोड़ने, साहित्यिक विषयों पर देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित मंचों से व्याख्यान देने, काव्य-गोष्ठियों मे, काव्य-पाठ के साथ-साथ, मंच संचालक के रूप में अपनी विशेष पहचान बना कर, जो ख्याति अर्जित की है, अद्भुत व प्रेरणाजनक कही जा सकती है। अर्जित ज्ञान व ख्याति के अनुरूप ही, देश-विदेश की साहित्यिक क्षेत्र से जुडी संस्थाओ के निर्णायक मण्डलो व आयोजकों द्वारा, समय-समय पर आयोजित सम्मान समारोहों में, विगत तीन दशकों से निरंतर, डाॅ पुष्पा जोशी को विभिन्न नामों से चलायमान, दर्जनो साहित्यिक सम्मानो से, साहित्यिक सेवाओ के लिए दिए गए योगदान हेतु, प्रदान किए जा चुके हैं।

उत्तराखंड, जिला अल्मोडा, मानिला क्षेत्र के गांव, मणुली मे, 10 अगस्त 1954 को आनंदी देवी व ख्यालीराम नैनवाल के घर जन्मी डाॅ पुष्पा जोशी, बचपन से ही कुषाग्र बुद्धि की होने के बावजूद, साधन और अवसरो के अभाव भरे जीवन की कई कठिनाइयों को पार कर, स्वय के बल, हिम्मत और लगन से, पढाई पूरी कर, आज साहित्य जगत के इस मुकाम तक पहुंची हैं।

लक्ष्मी बाई कालेज, दिल्ली विश्व विद्यालय से, स्नातक। कानपुर विश्व विद्यालय से, हिंदी व संस्कृत में, परास्नातक। संस्कृत में पीएचडी के साथ-साथ, बी.एड की डिग्री प्राप्त, संस्कृत और संस्कृति के प्रति अनुराग रखने वाली, हिंदी की ज्ञाता, उर्दू व अंग्रेजी की जानकार, विभिन्न सामाजिक क्रिया-कलापो से जुडी, सरल और मृदु-भाषी, व्यक्तित्व की धनी, कविता जगत में शिष्ट और शालीन कवयित्री की छवि तथा साहित्यिक समाज मे, बहुत बड़ा दायरा रखने वाली, डाॅ पुष्पा जोशी, 1992 से 2006 तक, श्रीमुनि इंटर कालेज कानपुर मे प्रवक्ता के पद पर रही हैं। इसी दौरान, संजीव झा संस्कृत भारती प्रमुख के सहयोग से, बनारस संस्कृत भारती से 2001 मे संस्कृत बोलचाल की भाषा सीखी। संस्कृत भाषा के शिविरो का आयोजन किया। संस्कृत भारती नंदनगरी दिल्ली से, संस्कृत भाषा का कोर्ष किया। 2002-2003 मे यूजीसी से नियुक्त होकर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी नेशनल स्कूल मे, संस्कृत संभाषण पाठ्यक्रम का अध्यापन कार्य करने के बाद, 2007 से 2021 सेवानिर्वत होने तक, कोठारी इंटर नेशनल कालेज नोएडा मे, अध्यापन के सात्विक कर्म के साथ-साथ, सशक्त, श्रेष्ठ कवियित्री रही हैं, जिनका कवि हृदय, सामाजिक जीवन के हर पहलू को, अपनी रचनाओ मे, समेटता नजर आता है।

समाज के दुःख-सुख को, आत्मसात कर, काव्य मे पिरोने मे माहिर, डाॅ पुष्पा जोशी की कविताओं का पठन-पाठन कर अवगत होता है, आधुनिक कविताऐ शुरू से उनके सृजन का अंग रही हैं। 11वी कक्षा में उनकी पहली कविता ‘पैगाम अंचलो से’ प्रकाशित हुई थी। कविताऐ रचने का उनका यह क्रम जारी रहा, जो आज भी निरंतर जारी है। उनकी रचित कविताओं में, देशकाल का चिंतन दृष्टिगत होता है। राष्ट्रीय अस्मिता की अभिव्यक्ति और देश के दुश्मनो के लिए कडे संकेत भी दृष्टिगत होते नजर आते हैं। उनकी रचनाओ के संसार मे, आनंद, अस्तित्व, कृतित्व और उल्लास दृष्टिगत होता है। जिसमे जीवन के विविध रंगो को, शब्द की तुलिका से ऐसे उकेरा गया है कि, वे अलग ही नजर आते हैं।

बगैर शब्दो का आडंबर ओढ़े, सहजता व सरलता से अपनी छोटी सी कविताओं को बयां कर देना, डाॅ पुष्पा जोशी की बडी खूबी कही जा सकती है। कई कविताओ मे उन्होंने दर्द को इस तरह रचा है, जैसे बयां किया गया दर्द, उनके द्वारा स्वयं भोगा गया हो। भावना पक्ष में डाॅ पुष्पा जोशी की कविताऐ, खरी उतरती नजर आती हैं, जो मन व हृदय को छूती हैं।

हिंदी साहित्य लेखन के क्षेत्र मे, डाॅ पुष्पा जोशी, देश-विदेश के साहित्य जगत मे, एक अग्रणी नाम रहा है। विश्व के 111 लेखको द्वारा लिखा गया प्रथम अनोखा उपन्यास, ‘खट्टे मीठे रिश्ते’, के पहले दस लेखको मे डाॅ पुष्पा जोशी भी एक लेखिका रही हैं। महाकवि भास प्रणीतम ‘स्वप्नवासवदत्तम’ की अधिकारिक समीक्षा, जो पुस्तक रूप में, 2014 मे प्रकाशित हुई है, डाॅ पुष्पा जोशी द्वारा ही यह कार्य किया गया है। उक्त पुस्तक कानपुर विश्वविद्यालय में पढाई जा रही है। 2018 मे डाॅ पुष्पा जोशी का काव्य संग्रह ‘मन के मनके’ भी प्रकाशित हुआ है।

साहित्यिक क्षेत्र मे कार्यरत अनेको प्रतिष्ठित देश-विदेश की संस्थाओ के साथ-साथ, कई पत्र-पत्रिकाओ के संपादकीय मंडल से भी डाॅ पुष्पा जोशी जुडी हुई हैं। विभिन्न विधाओ से जुडे दर्जनों नामचीन कवियों, लेखको, व्यंगकारों, नाटककारों व समाज सेवियो इत्यादि के साक्षात्कार, कर, नाम कमा चुकी हैं।

बडी ही सिद्धत व आत्मीयता से, जनभावनाओ व जन के दुःख-दर्द को अपनी विविध साहित्यिक विधाओ के द्वारा प्रस्तुत कर, जो ख्याति व सम्मान डाॅ पुष्पा जोशी द्वारा अर्जित की गई है, अद्भुत व प्रेरणादायक है, जिस बल उन्हे देश-विदेश की दर्जनों साहित्यिक संस्थाओ द्वारा, विभिन्न सम्मानों से अब तक, नवाजा जा चुका है।

अंतरराष्ट्रीय फलक पर डाॅ पुष्पा जोशी को, 2018 मास्को (रूस) मे आयोजित, अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन मे, ‘ओसिप मंदेलश्ताम’ सम्मान से नवाजा गया था। विश्व हिंदी संस्थान कनाडा द्वारा 2019 मे, ‘विश्व हिंदी कथा शिल्पी सम्मान’ तथा वर्ष 2019 ग्रीस (एथैन्स) मे, अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन मे, ‘बोधनलाल यादव स्मृति सम्मान’ से नवाजा जा चुका है।

संस्कृत अकादमी दिल्ली द्वारा, संस्कृत भाषा के प्रति निष्ठा और समर्पण तथा संस्कृत के प्रचार-प्रसार हेतु, विभिन्न नामों के, सम्मानों से 1995, 1996 तथा 1997 मे, डाॅ पुष्पा जोशी को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया था। लायंस क्लब इंटर नेशनल द्वारा, 1998 मे ‘उत्कृष्ठ शिक्षा सेवा सम्मान’ से नवाजा गया था। 2014 सीबीएसई द्वारा शिक्षामंत्री भारत सरकार द्वारा, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था। कालीदास अकादमी दिल्ली द्वारा, 2015 मे तथा 2015 मे ही असम के मुख्यमंत्री व विधान सभा स्पीकर द्वारा, सम्मानित किया गया था। 2017 मे आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान प्राप्त हुआ था। महिला दिवस 2018 को ‘सशक्त महिला लेखन सम्मान तथा 2019 दिल्ली मे, माध्यमिक साहित्यिक संस्थान तथा अट्टाहस पत्रिका द्वारा संचालित, ‘लाइफ टाइम अचीवमैंट अवार्ड’ प्राप्त हुआ था।

2020 मे शिक्षक दिवस पर, साक्षी चेता विद्याभारती संस्थान एव संस्कृत अकादमी द्वारा, राष्ट्र के पांच शिक्षको, जिनमे डाॅ पुष्पा जोशी भी एक शिक्षिका थी, शिक्षा के क्षेत्र मे, सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ था।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रोमेश भंडारी द्वारा, ‘संस्कृत कोविद् सम्मान’ तथा गोवा की राज्यपाल मृदुला सिंहा द्वारा, काव्य पाठ के क्षेत्र मे, डाॅ पुष्पा जोशी को सम्मानित होने का अवसर मिला है। कई शोधपत्रों के लेखन पर भी वे पुरुष्कृत हो चुकी हैं।
————-

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *