उत्तराखण्डराज्य

एअरलिफ्ट से अस्पताल पहुंचाकर नई जिंदगी दी पत्रकार को

जगमोहन डांगी पौडी।उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जनपद स्थित पौड़ी मंडल मुख्यालय मैं तैनात दैनिक जागरण समाचार पत्र के प्रभारी गुरविंदर नेगी को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद देहरादून स्थित जौलीग्रांट अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है गत 12 मई पौड़ी मंडल मुख्यालय स्थित कार्यालय मे काम के दौरान गुरविंदर नेगी को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद पौडी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनको चिकित्सकों द्वारा गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया।

स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की पहल पर तथा पौड़ी जिला अधिकारी धीरज सिंह गब्र्याल के सहयोग से उन्हें एअरलिफ्ट कर तत्काल देहरादून स्थित जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया ।जहां सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच के बाद अब उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है श्री नेगी का स्वास्थ्य क्षेम जौलीग्रांट से द्बारीखाल के ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने उन्हें एअरलिफ्टिंग कराने में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत पौड़ी के जिला अधिकारी धीरज सिंह का आभार जताया।सभी मीडिया कर्मियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने श्री नेगी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।गुरविंदर नेगी ने सभी मीडिया कर्मियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन व प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत जिला अधिकारी धीरज सिंह गब्र्याल का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Share This Post:-
Post Views: 38 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *