Uncategorizedउत्तराखण्डगुजरातदिल्ली

26 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा! उत्तराखंड के सपूत सुरेश चंद्र पांडे ने उद्योग जगत में रचा सफलता का नया इतिहास

“26 वर्षों का स्वर्णिम सफर: उत्तराखंड के सपूत सुरेश चंद्र पांडे ने उद्योग जगत में सफलता का नया इतिहास रचा”

अमर चंद्र
नई दिल्ली। देश की अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं प्रोजेक्ट निर्माण कंपनियों में शुमार एसकेपी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (SKP Projects Pvt. Ltd.) ने आज अपने स्थापना दिवस पर 26 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर ली। वर्ष 2000 में स्थापित कंपनी ने दो दशकों से अधिक समय में निर्माण, इंजीनियरिंग और औद्योगिक परियोजनाओं के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश चंद्र पांडे आज उद्योग जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत के रूप में जाने जाते हैं। उनकी दूरदर्शी सोच, नेतृत्व क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण ने एसकेपी प्रोजेक्ट्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कंपनी के कार्यालय बड़ोदरा से लेकर नई दिल्ली तक संचालित हैं और देशभर में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।
आज एसकेपी प्रोजेक्ट्स में 2,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारी देवभूमि उत्तराखंड से जुड़े हैं। उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
मूल रूप से देवभूमि उत्तराखंड के निवासी सुरेश चंद्र पांडे अपनी सरलता, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए भी विशेष पहचान रखते हैं। वे उद्योग जगत में सफलता के साथ-साथ समाज सेवा और उत्तराखंड समाज के उत्थान के लिए भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय माना जाता है।
स्थापना दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में सुरेश चंद्र पांडे ने कंपनी के सभी कर्मचारियों, सहयोगियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 26 वर्षों की यह उपलब्धि पूरी एसकेपी परिवार की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी गुणवत्ता, नवाचार, टीमवर्क और ग्राहक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
उद्योगपति सुरेश चंद पांडे की 26 वर्षों की यह सफलता केवल एक कंपनी की उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड के एक सपूत की मेहनत, दूरदृष्टि और नेतृत्व का प्रेरणादायी उदाहरण भी है, जिसने अपने कर्म और संकल्प से देश के औद्योगिक जगत में एक अलग पहचान स्थापित की।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *