Views: 0
स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को गति देने के लिए इंडियन बैंक का जन-जागरूकता अभियान
Amar sandesh नई दिल्ली।स्वस्थ, जागरूक और नशा-मुक्त भारत के निर्माण के साझा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक इंडियन बैंक ने “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार तथा वरिष्ठ नेतृत्व टीम ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवन-शैली को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर बैंक ने स्पष्ट संदेश दिया कि आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व भी उसकी प्राथमिकता है। नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी, जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बैंक का मानना है कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।
इंडियन बैंक लगातार बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े राष्ट्रीय अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ग्राहकों के प्रति समर्पित यह संस्थान भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और “विकसित भारत-2047” के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
बैंक का यह अभियान केवल एक औपचारिक शपथ तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, युवाओं को नशे से दूर रखने और एक स्वस्थ, आत्मनिर्भर तथा सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। यही सामूहिक संकल्प विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा।
Related