उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

11 मंत्री शामिल होंगे तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में

दिल्ली।उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल का विस्तार आज होना संभव है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नए मंत्रिमंडल में 11 मंत्री शामिल होंगे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें कई नए चेहरों को भी जगह दी जा सकती है विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले मंत्रिमंडल में से दो लोगों की छुट्टी की प्रबल संभावना है मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली से लेकर प्रदेश तक चर्चाएं जोरों पर है पार्टी सूत्रों के अनुसार अगले वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके मद्देनजर मंत्रिमंडल का विस्तार हर समीकरण को देखते हुए कुमाऊं और गढ़वाल में संतुलन बनाते हुए किया जाऐगा जिससे प्रदेश में चौमुखी विकास होने में और मदद मिल सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में पिछली सरकार में राज्य मंत्री को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार यमकेश्वर विधानसभा से विधायका रितु खंडूरी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *