दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है सार्थक शिक्षा समिति संस्था—मीरा सभरवाल

दिल्ली।एनसीआर में कई सामाजिक संगठन अपने अपने स्तर पर समाज हित में अनेक आयोजन करते रहते हैं जिससे कि समाज में जागरूकता व जरूरतमंदों की मदद हो सके 10-3-2021 सार्थक शिक्षा समिति द्वारा महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्षा श्रीमती मीरा सभरवाल की अध्यक्षता में गीता कालोनी ब्लाक 1 के समुदाय भवन में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।

इस आयोजन के अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निरूपमा गोयल ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी बहुतजानकारी दी।योग शिक्षिका वीनू सोनू ने निरोगी काया के लिए कुछ योग क्रियाएं भी करवाई। इस मौके पर तुहीना गोयल ने महिलाओं को खाली समय में कुछ काम करने की जानकारी दी। लगभग 80 महिलाओं ने कार्यक्रम में पहुंच कर लाभ उठाया।

इस मौके पर महिला दिवस के छोटे-छोटे गिफ्ट्स भी सभी को उपस्थित महिलाओं को
वितरित किए गए। संस्था की एक्टिव महिला सदस्य इंद्राणी , गीता चवला, पूजा साहनी, दीपा कत्याल, सीमा शर्मा, चंचल कपूर, किरण भसीन आदि ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती मीरा सभरवाल ने सभी महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों ने यहां पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाने से क्या वह अपने आप में सराहनीय है उन्होंने कहा हमारी संस्था समय-समय पर जागृत आयोजन करती रहती है।

सार्थक शिक्षा समिति संस्था के अध्यक्ष श्रीमती मीरा सब्बरवाल ने बताया कि संस्था पिछले 6 वर्षों से काम कर रही है 5000 से अधिक स्कूली छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा को संस्था द्धारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। समय-समय पर महिलाओं के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसका लाभ क्षेत्र के महिलाओं को मिलता है

उन्होंने इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी की महिलाओं के खाली समय का सदूप्रयोग करने के लिए उनके लिए बहुत जल्दी कुछ कार्य करने जा रही है जिससे घर बैठे महिलाओं को काम मिलेगा और काम के बदले कुछ पैसा भी दिया जाएगा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *