उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

नये प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को महाराज ने दी बधाई

देहरादून। चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी है।
चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने भाजपा हाईकमान द्वारा प्रदेश संगठन की कमान हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक को सौंपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ-साथ इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
श्री महाराज ने कहा कि श्री मदन कौशिक भारतीय जनता पार्टी के बहुत वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं और वह पार्टी में अनेक दायित्व संभालने के अलावा प्रदेश की भाजपा सरकारों में कई बार मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होने कहा कि श्री मदन कौशिक जी के प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Share This Post:-
Post Views: 16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *