दिल्ली

सेवा संकल्प अभियान के तहत शाहदरा में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण

चौधरी जिले सिंह स्मृति न्यास और स्वस्ति फाउंडेशन की संयुक्त पहल, व्हीलचेयर, बैसाखी व वॉकिंग स्टिक सहित वितरित किए सहायक उपकरण

 

 

Amar sandesh शाहदरा, नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शाहदरा में जनसेवा से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई। चौधरी जिले सिंह स्मृति न्यास और स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।

चौधरी जिले सिंह चौक, राम नगर, शाहदरा में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। आयोजकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ मनाना ही इस पहल का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की सूत्रधार स्वस्ति फाउंडेशन की अर्चना सिंह रहीं। उन्होंने आयोजन के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर हितेश चौधरी, राजेश कुमार, शैलेश प्रकाश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वस्ति फाउंडेशन के चेयरमैन शैलेश प्रकाश शास्त्री ने समाज के सक्षम वर्ग से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सुविधा और सम्मान बढ़ाने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में श्रावण, प्रचारक, शुधांशु, विभाग प्रचारक, मुकेश, विभाग कारवाह, गौरव, जिला कारवाह, पंकज मास्टर, अजयपाल नागर, सुधीर भाटी, संगीता चौधरी, रीटा चौधरी और चंद्र प्रकाश शर्मा, निगम पार्षद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *