उत्तराखण्डराष्ट्रीय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने स्टंटबाज पर कसी नकेल

शिवाली कोटद्वार।बाइक पर स्टंट करते हुए आज एक युवक का व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी यातायात को उक्त वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पर वायरल वीडियो की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो श्रीनगर नैथाना पुल का है| वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन स्वामी का पता लगाकर यातायात उप. निरीक्षक नीरज शर्मा द्वारा उक्त वाहन की आरसी जब्त करते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

Share This Post:-
Post Views: 18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *