Tuesday, October 27, 2026
उत्तराखण्डराष्ट्रीय

विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में जुटे अनिल बलूनी

अमर चंद्र

दिल्ली।गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा, रेल, सड़क, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर किए जा रहे प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

संसदीय क्षेत्र में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से नई ट्रेन सेवाओं की स्वीकृति तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था से गढ़वाल के लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाओं को गति दी गई है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ी हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और संपर्क सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सीमांत गांवों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अनिल बलूनी का कहना है कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता केवल गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के संतुलित विकास को लेकर भी वे निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि प्रदेश के दूरस्थ और अंतिम छोर पर बसे लोगों तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का कहना है कि सरल स्वभाव, सहज उपलब्धता और विकास के प्रति समर्पित कार्यशैली ने अनिल बलूनी को जनता के बीच एक भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है। यही कारण है कि वे क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ उत्तराखंड के व्यापक हितों से जुड़े मुद्दों को भी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” और “अंत्योदय” के संकल्प को आधार बनाकर किए जा रहे प्रयासों के बीच गढ़वाल में आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनसुविधाओं में सुधार को विकास की नई अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी गति से योजनाओं का क्रियान्वयन जारी रहा तो आने वाले वर्षों में गढ़वाल क्षेत्र विकास के नए मानक स्थापित कर सकता है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =