दिल्लीहमारी संस्कृति

गढ़वाल हितैषिणी सभा के सदस्यता अभियान को मिल रहा उत्साहजनक समर्थन, युवाओं को जोड़ने पर जोर

 गढ़वाल भवन में सदस्यता फॉर्म लेने के लिए पहुंच रहे समाज के लोग, 2500 से अधिक फॉर्म वितरित;

 

अमर चंद्र

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली गढ़वाल हितैषिणी सभा के नए सदस्यता अभियान को लेकर समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। गढ़वाल भवन, पंचकुइयां रोड, नई दिल्ली में सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर आजीवन सदस्यता के फॉर्म प्राप्त कर रहे हैं। सभा का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को संस्था से जोड़कर समाज को संगठित और सशक्त बनाना है।

शनिवार को अमर संदेश समाचार पत्र की गढ़वाल हितैषिणी सभा के सदस्यता अभियान को मिल रहा उत्साहजनक समर्थन, युवाओं को जोड़ने पर जोर

गढ़वाल भवन में सदस्यता फॉर्म लेने के लिए पहुंच रहे समाज के लोग, 2500 से अधिक फॉर्म वितरित; अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने कहा कि सभा का नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ना प्राथमिकता दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली गढ़वाल हितैषिणी सभा के नए सदस्यता अभियान को लेकर समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। गढ़वाल भवन, पंचकुइयां रोड, नई दिल्ली में सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर आजीवन सदस्यता के फॉर्म प्राप्त कर रहे हैं। सभा का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को संस्था से जोड़कर समाज को संगठित और सशक्त बनाना है।

शनिवार को अमर संदेश समाचार पत्र के संपादक अमरचंद ने गढ़वाल भवन पहुंचकर सदस्यता अभियान की गतिविधियों का जायजा लिया और सभा के महासचिव पवन कुमार मैठानी से बातचीत की। इस दौरान भवन में सदस्यता फॉर्म लेने के लिए समाज के लोगों की आवाजाही देखने को मिली। सदस्यता प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग आसानी से संस्था से जुड़ सकें। सभा के पदाधिकारी लोगों को सदस्यता प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उन्हें अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। टीम ने गढ़वाल भवन पहुंचकर सदस्यता अभियान की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान भवन में सदस्यता फॉर्म लेने के लिए समाज के लोगों की आवाजाही देखने को मिली। सदस्यता प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग आसानी से संस्था से जुड़ सकें। सभा के पदाधिकारी लोगों को सदस्यता प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उन्हें अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

लोगों ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज को एक मंच पर आने का अवसर मिल रहा है। अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने से संस्था की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तार मिलेगा तथा उत्तराखंड की लोक संस्कृ, और परंपराओं को राष्ट्रीय राजधानी में और अधिक मजबूती से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

सभा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सदस्यता अभियान के तहत फॉर्म वितरण का कार्य निर्धारित अवधि में किया जा रहा है। सदस्यता फॉर्म प्राप्त करने के लिए गढ़वाल भवन में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। भरे हुए सदस्यता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।

आजीवन सदस्यता शुल्क 2,100 रुपये रखा गया है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शुल्क डिमांड ड्राफ्ट, यूपीआई अथवा नकद के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ दिल्ली का आवासीय प्रमाण, जैसे आधार कार्ड, तथा गढ़वाल मूल निवास का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

इस अवसर पर सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव पवन कुमार मैठानी व कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रावत सभा के अन्य पदाधिकारी और समाज के कई लोग मौजूद रहे। सदस्यता अभियान के माध्यम से गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड समाज को एकजुट करने, युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में प्रयासरत है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *