इंडिया एनर्जी वीक 2027 के पांचवें संस्करण की तैयारियों का होगा आगाज, वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के नेताओं, नवाचारकर्ताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने की तैयार
अमर संदेश, नई दिल्ली/कोलकाता। इंडिया एनर्जी वीक 2027 के पांचवें संस्करण की तैयारियों का औपचारिक आगाज 28 सितंबर 2026 को कोलकाता से होगा। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी कर्टेन रेजर कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे
इंडिया एनर्जी वीक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कोलकाता में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आगामी संस्करण की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम के माध्यम से इंडिया एनर्जी वीक 2027 के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।
वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के प्रतिनिधि होंगे एक मंच पर
इंडिया एनर्जी वीक 2027 में दुनिया भर के ऊर्जा क्षेत्र के नेताओं, नवाचारकर्ताओं और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के एकत्र होने की तैयारी है। आयोजन का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाकर विचारों का आदान-प्रदान करना, नई संभावनाओं की तलाश करना और ऊर्जा क्षेत्र को आकार देने वाले अवसरों पर संवाद करना है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में हो रहे बदलावों के बीच आगामी संस्करण में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों और संभावनाओं पर चर्चा होगी।
कोलकाता से शुरू होगा आगामी संस्करण की यात्रा
इंडिया एनर्जी वीक की आधिकारिक पोस्ट में कहा गया है कि पांचवें संस्करण की यात्रा 28 सितंबर से कोलकाता में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम के साथ शुरू होगी। इसके माध्यम से आगामी आयोजन को लेकर मीडिया और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक सहयोग, नए विचारों और संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।