दिल्लीराज्य

हम सबको मिलकर इस महामारी से लड़ना है -अभय वर्मा

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा विधायकों द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव व भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी के समुख अपने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री केयर कोष में भेट की। लक्ष्मी नगर सभा क्षेत्र के विधायक अभय वर्मा ने बताया कि देश इस समय कोविड-19 महामारी से जंग लड़ रहा है।

इस लड़ाई को लड़ने को और मजबूत बनाने के लिए भाजपा के सभी विधायकों ने अपने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री केयर कोष को भेंट की। उन्होंने बताया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पदाधिकारी इस समय देश के हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ा है।उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस महामारी से शीघ्र विजय प्राप्त करेंगे। श्री वर्मा ने क्षेत्रवासीयों व देश के निवासियों से अपील करी की, दो गज की दूरी, है जरूरी, पर अमल करें। घर से बाहर निकलते हुए मास्क का प्रयोग सैनिटाइजर का इस्तेमाल समय-समय पर हाथ धोना इस महामारी को मात देना है।

Share This Post:-
Post Views: 21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *