दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में चहुंमुखी प्रगति हो रही है : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में तेलुगू देशम पार्टी के चार राज्य सभा सदस्यों ने विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि इन चारों सदस्यों वाई एस चौधरी, टीजी वेंकेटेश, जी मोहन राव और सीएम रमेश ने देश की प्रगति और आंध्र प्रदेश के विकास का हिस्सा बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता विधिवत स्वीकार की है और पार्टी ने इसकी स्वीकृति दी है।  कार्यकारी अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  ने कहा कि जिस तरह से  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में चहुंमुखी प्रगति हो रही है  अध्यक्ष अमित शाह  की अगुआई में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में मजबूती आई है, जिससे प्रभावित होकर इन चारों महानुभावो ने पार्टी में सम्मिलित होने का मन बनाया।

इन चार राज्य सभा सदस्य़ों ने मिलकर राज्य सभा के सभापति  एम. वेंकैया नायडू को अपनी पार्टी के इस समूह के भारतीय जनता पार्टी मे विधिवत विलय के अनुरोध की सूचना दी और भारतीय जनता पार्टी ने भी उनके इस विलय की स्वीकृति का पत्र  सभापति  को दिया। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि इन महानुभाओं के सम्मिलित होने से आंध्र प्रदेश का विकास होगा और पार्टी को वहां मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर राज्य सभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने चारो सदस्यों  को पुष्प गुच्छ भेट किया जबकि श्री नड्डा  ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य वाईएस चौधरी ने कहा कि देश की जनता के झुकाव को देखते हुए हमने इस महान देश तथा आंध्र प्रदेश के विकास के लिए काम करने का फैसला किया है। उक्त कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी व मीडिया सह प्रभारी सजय मयुक ने कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया।

 

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *