दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

विबग्योर मार्वल्स के माध्यम से उद्यमियों एंव उपक्रमो को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मंच—– राजेंद्र कुमार गुप्ता

अमर संदेश। विभिन्न सार्वजनिक निजी तथा सामाजिक उद्यमों के संघ विबग्योर मार्वल्स द्वारा आगामी 20 जनवरी 2022 ग्रोइंग टुगेदर फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर”( दीर्घकालिक विकास के लिए आओ मिलकर बड़े) कार्यक्रम आयोजित कर अपनी सेवाओं का शुभारंभ करने जा रही है ।

विबग्योर मार्वल्स के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता ने अमर संदेश को यह जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित होगा।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युगल युग में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बहुत कम समय में ज्यादा परिणात्मक कार्य किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि “विबग्योर मार्वल्स” के परिकल्पना श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता के वर्षों की अभियांत्रिकी सेवाओं का साकार स्वरूप है।

श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता वाप्कोस लिमिटेड एनपीसीसी लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, तथा जल संस्थान, बिजली, बुनियादी ढांचा विकास, कौशल विकास एवं संस्था निर्माण के क्षेत्र में विश्व स्तरीय विशेषज्ञता रखते हैं।

उन्होंने भारत जल भागीदारी के अध्यक्ष के रूप में भी देश को अपनी सेवाएं दी है तथा अनेक स्वायन्तशासी संगठनों की नीति निर्माण समितियों व
निर्णायक निकायों के शीर्ष पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
श्री गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि विबग्योर मार्वल्स उद्यमों को अपने विकास के लिए सही भागीदार खोजने प्रतिस्पर्धात्मक लाभ का विकास करने विशेषज्ञता तथा क्षमताओं को साझा करने में सहायता करने वाले एक विश्वसनीय नेटवर्क का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इससे जुड़े उद्यमों को चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकीलों, इंजीनियरों, वास्तुविदो, बैंकरो, आंँकड़ा विशेषज्ञों या परामर्शदाताओं प्रशिक्षकों एंव उद्यम जगत की अग्रणी हस्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो जाएंगी।
श्री गुप्ता ने संगठित संघ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस संघ का निर्माण सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों सहित राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय को परामर्श एवं मार्गदर्शन सेवाएं प्रदान करने हेतु किया गया है। ताकि वे अपनी विकास योजनाओं को सफलता के साथ लागू कर सके, उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि या संघ अपने से जुड़े प्रत्येक उपक्रम को अपनी स्वायत्तता बनाए रखने की स्वतंत्रता देता है। इंजीनियर राजेंद्र गुप्ता ने संघ की सेवाओं को अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह संघ अपने ग्राहकों हेतु प्रणालीबद्ध परिवर्तन तथा अस्थाई मूल्यन की दिशा में कार्य करते हुए अपने से जुड़े सदस्य उपकरणों को व्यापार अधिप्रापण, परियोजना प्रबंध वित्तीय प्रबंधन,नेटवर्किंग व भागीदारी, क्षमता निर्माण कानूनी सलाह सेवाएं, मानव संसाधन प्रबंधन जैसी उच्चस्तरीय सेवाएं उपलब्ध करायेगा।
श्री गुप्ता ने विबग्योर मार्वल्स की कार्यप्रणाली एवं सेवाओं को और अधिक स्पष्ट करते हुए बताया कि यह संघ समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराने वाले विभिन्न क्षेत्रीय विशेषज्ञों का एक साझा मंच है।
इस संघ के माध्यम से दीर्घकालिक परिणामों हेतु मानवीय प्रतिभा अनुभव तथा प्रौद्योगिक नवाचारों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही यह अपने से जुड़े विभिन्न सदस्य उपकरणों तथा हमारी संघ की सेवा लेने वाली लोगों को अपने व्यवसाय की वास्तविक क्षमता पता लगाने एवं उसे प्रकट करने और उसका सफलतापूर्वक उपयोग करने में मदद करेगा उन्होंने कहा कि विबग्योर मार्वल्स विविध नजरियों क्षमताओं संसाधनों और कार्यशैलियो को एक मंच पर लाने हेतु प्रतिबद्ध है।
श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता को भारतीय नहीं अपितु भारत के अलावा अन्य 50 देशों में विगत 40 वर्षों के दौरान विभिन्न परियोजनाओ के परामर्शदात्री के विकास एवं क्रियान्वयन हेतु उनके योगदान के लिए उन्हें अनेक पुरस्कारो सम्मानित किया गया है। इस दौरान उन्होंने एक हजार से भी ज्यादा परामर्शदात्री एवं अभियांत्रिकी( इंजीनियरिंग) परियोजनाओं का कुशल नेतृत्व किया। अमर संदेश के साथ बातचीत में श्री गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अपने विशदृ एवं विविध अनुभव तथा विशेषज्ञता व दुनिया के अन्य विशेषज्ञों के साथ सांझा करने के उद्देश्य से इस संघ की स्थापना की गई है।
श्री गुप्ता ने ”विबग्योर मार्बल्स” के शुभारंभ कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 20 जनवरी 2022 को अपराध 4:05 से प्रारंभ होगा तथा साईं 6:00 बजे तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के अनेक विशेषज्ञ भागीदारी कर रहे हैं, कार्यक्रम के दौरान संघ से जुड़े सदस्य उपक्रमों के विशेषज्ञों सहित अन्य आमंत्रित विशेषज्ञों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम को श्री गुप्ता भी संबोधित करेंगे, यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा जिसमें सहभागिता हेतु संघ की वेबसाइटwww.vibgyormarvels.com पर लाँग इन करना होगा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *