Post Views: 0
पटना में 4 अगस्त को शुरू होगा अत्याधुनिक हियरिंग केयर सेंटर, श्रवण दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद बनेगा SFL सेंटर
अमर चंद्र
दिल्ली/पटना। सुनने में अक्षम बच्चों और वयस्कों के जीवन में नई उम्मीद जगाने की दिशा में कार्यरत ÖSEL Foundation एवं SFL Hearing Solutions की ओर से पटना में अत्याधुनिक SFL Patna Center – Hearing Care Clinic का शुभारंभ 4 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। यह केंद्र गोरखनाथ कॉम्प्लेक्स, बोरिंग रोड, पटना में स्थापित किया गया है, जहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्रवण संबंधी समस्याओं की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ एवं अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. राजवर्धन आजाद वर्तमान में एमएलसी बिहार सरकार होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान तथा तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) जवाहर लाल अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
SFL Hearing Solutions के निदेशक एवं ÖSEL Foundation से जुड़े मुकेश सिन्हा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल हियरिंग एड उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सुनने में अक्षम बच्चों और वयस्कों को मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करना और समाज में श्रवण स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना है।
उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समय-समय पर निःशुल्क श्रवण जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, विशेषज्ञ परामर्श, आधुनिक हियरिंग तकनीकों की जानकारी तथा जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने जैसे अनेक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। संस्था विशेष रूप से ऐसे बच्चों के लिए समर्पित है, जो सुनने में असमर्थ हैं, ताकि समय रहते उपचार और उचित मार्गदर्शन से उनका भविष्य बेहतर बनाया जा सके।
मुकेश सिंह ने कहा कि श्रवण क्षमता में कमी का समय पर पता चलने और आधुनिक उपचार मिलने से हजारों लोगों का जीवन सामान्य बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से पटना में स्थापित यह नया केंद्र बिहार और आसपास के राज्यों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा साबित होगा।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि यदि किसी बच्चे या व्यक्ति को सुनने में कठिनाई महसूस हो रही है तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि समय रहते विशेषज्ञ से जांच कराएं। जागरूकता और समय पर उपचार ही श्रवण दिव्यांगता की गंभीर समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकता है।
यह नया केंद्र आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए श्रवण स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।एसएफएल हियरिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का यह 41वाँ सेंटर है। एसएफएल हियरिंग केयर की देशभर में मजबूत उपस्थिति है और कंपनी विभिन्न राज्यों में अपनी आधुनिक श्रवण सेवाओं के माध्यम से हजारों लोगों को बेहतर सुनने का अनुभव प्रदान कर रही है।
Related