दिल्ली

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Amar sandesh नई दिल्ली।अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संघ (रजि.) के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज राजधानी दिल्ली में भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भव्य महाआरती संपन्न हुई। उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए समाज में एकता, धर्म और संस्कारों को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।

संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर महामंत्री शरद दीक्षित, महासचिव अशोक शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा, अमृतनाथ शुक्ला, बीर सिंह, सत्प्रकाश, मनीष शर्मा, विकास शर्मा, अजय शर्मा, एसपी शर्मा, जितेंद्र तथा मंदिर के पुजारी सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Share This Post:-
Post Views: 25 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *