Uncategorized

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर 27 मई को होगा लॉन्च, 19 सितारों से सजी है फिल्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं किश्त ‘हाउसफुल 5’ के साथ वापस आ रहे हैं। ये इंडिया की पहली फ्रेंचाइजी है, जिसका सफर पांचवें पार्ट तक गया है। इस फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं, क्योंकि इसमें एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 19 सितारे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। टीजर के बाद अब मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च करने की भी तैयारी कर ली है।
‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर 27 मई को रिलीज होने वाला है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, “मेकर्स फिल्म रिलीज से 10 दिन पहले इसका प्रमोशन शुरू करना चाहते हैं और इसे एक बड़े लेवल पर ले जाना चाहते हैं। 27 मई को ट्रेलर रिलीज करना भी मेकर्स के प्रमोशन स्ट्रैटजी का हिस्सा है.”ट्रेलर लॉन्चिंग के लिए एक इवेंट भी प्लान किया गया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल होगी। ये भी कहा गया कि ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म रिलीज तक मेकर्स प्रमोशन का प्लान कर रहे हैं। मेकर्स और फिल्म की कास्ट इसको लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि फिल्म ऑडियंस को पसंद आएगी।
‘हाउसफुल 5’ में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैक श्रॉफ. नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्य शर्मा और निकितिन धीर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Share This Post:-
Post Views: 13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *