Uncategorizedउत्तराखण्डराष्ट्रीयहमारी संस्कृति

पलायन की पीड़ा को सुरों में ढालता गीत ‘लड़िक ब्यारी’, सौरभ मैठाणी का नया लोकगीत हुआ रिलीज

Amar sandesh दिल्ली/देहरादून।उत्तराखंड की जमीनी हकीकत को आवाज़ देने वाले युवा गायक सौरभ मैठाणी के नए गीत ‘लड़िक ब्यारी’ का लोकार्पण शनिवार शाम देहरादून के प्रेस क्लब में किया गया। इस भावनात्मक गीत का विमोचन सुप्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण और चारधाम अस्पताल के निदेशक डॉ. केपी जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

यह गीत यूके फिल्म स्टूडियोज द्वारा तैयार किया गया है और यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। ‘लड़िक ब्यारी’ गीत पहाड़ों से पलायन की गंभीर समस्या को उजागर करता है, जिसमें वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों और परिवारों की विडंबनाओं को हृदयस्पर्शी अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। गीत के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि पहाड़ की संस्कृति, भावनाएं और जीवनशैली किस प्रकार धीरे-धीरे विस्मृति में जा रही हैं।

विमोचन समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉ. प्रीतम भरतवाण ने कहा कि इतने वर्षों बाद भी पलायन जैसे मुद्दे का संगीत में जीवंत होना पहाड़ की सामाजिक संवेदना को दर्शाता है। उन्होंने सौरभ मैठाणी की आवाज़ की सराहना करते हुए कहा कि उनका चयन सटीक है—उनकी मधुर आवाज़ और प्रस्तुति दिल को छूने वाली है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. केपी जोशी ने भी सौरभ के गीतों को समाज के लिए संदेशवाहक बताया। उन्होंने कहा कि सौरभ की गायकी में पहाड़ से जुड़ाव झलकता है, जो आज की पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास करता है।

स्वयं सौरभ मैठाणी ने बताया कि यह गीत केवल एक प्रस्तुति नहीं बल्कि उनके लिए एक मिशन है। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत ‘लड़क ब्यारी परदेशु मां बासिं’ को भी कार्यक्रम में गाकर सुनाया।

इस गीत के निर्माता मुकेश सती, गीतकार मालचंद बर्त्वाल, संगीतकार राकेश भट्ट, अभिनेता गिरीश सैनवाल पहाड़ी ओर गीता नेगी गुसाई ने इस प्रस्तुति को सजीवता दी है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य जन मौजूद रहे और सभी ने गीत की सराहना करते हुए इसके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। दर्शकों को यह गीत बहुत पसंद आ रहा है, जब अमर संदेश की टीम ने इस जीत के विमोचन के बाद कई लोगों से दिल्ली में बात की तो उन्होंने कहा कि गीत मन को जीत रहा है, जो अभिनय वीडियो प्रस्तुत किया गया है, वो तो बहुत ही मार्मिक है । और आजकल और पुरानी यादों को भी दर्शाता है।

 

 

Share This Post:-
Post Views: 55 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *