Uncategorized

देवभूमि की सीमाओं में विकास की नए युग की ओर बढ़ रही है।, जेपी नड्डा का वाइब्रेंट विलेज गुंजी दौरा

Amar sandeshदेहरादून।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी आज रविवार को देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज गुंजी के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वाइब्रेंट विलेज’ मिशन के तहत सीमांत क्षेत्रों के विकास को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम है।

 

जेपी नड्डा देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सबसे पहले वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। इसके उपरांत वह हेलिकॉप्टर से पिथौरागढ़ जनपद के गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि प्रवास भी प्रस्तावित है।

 

वहां केंद्रीय मंत्री गुंजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे, साथ ही ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन कर अध्यात्म और सीमांत संस्कृति से जुड़ेंगे। गुंजी में महिलाओं द्वारा संचालित होम स्टे तथा स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली का अवलोकन भी करेंगे। इससे स्थानीय मातृ शक्ति को नया उत्साह व आत्मनिर्भरता का संदेश मिलेगा।

 

भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस ऐतिहासिक दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि “गुंजी और आदि कैलाश क्षेत्र का यह दौरा सीमांत क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास को नई गति देगा। स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के कार्यों की समीक्षा से योजनाएं प्रभावी और तेज़ी से लागू होंगी।”

 

देवभूमि उत्तराखंड, जो देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म का संगम है, आज केंद्रीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता से विकास के नए युग की ओर बढ़ रही है। श्री नड्डा का यह दौरा इस दिशा में एक सशक्त संकेत है कि केंद्र सरकार सीमांत क्षेत्रों को भारत के विकास मॉडल में प्रमुख स्थान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *