दिल्लीराज्य

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंकर के रूप में अपने दायित्व को पूरी तरह निभा रहा

नई दिल्ली | कोविड-१९ के कारण मौजूदा संकट की स्थिति में भारतीय स्टेट बैंक एक बैंकर के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। लेकिन अपने कॉर्पोरेटिव नागरिक की भूमिका निभाने में भी पीछे नहीं है। इसी कड़ी में बैंक ने अपने संसद मार्ग स्थित व्यक्तिगत बैंकिंग शाखा के प्रवेश बिंदु पर स्वचालित हैंड सेनेटिज़ेर स्थापित की है जिसका उद्धघाटन आज भारतीय स्टेट बैंक के दिल्ली मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विजय रंजन ने किया शाखा परिसर में आने वाले ग्राहकों को कोरोना वायरस से बचने के लिए यह मशीन बैंक के सन्देश “स्टॉप द स्प्रेड ” के साथ लगाई गयी है। ताकि आने वाले ग्राहकों और स्टाफ सदस्यों को इस खतर्नाक वायरस से बचाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर बल दिया।

Share This Post:-
Post Views: 23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *