अन्य राज्यराष्ट्रीय

कोलकाता में ‘वोट बैंक की राजनीति और देश का भविष्य’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Amar sandesh कोलकाता ।अंतरराष्ट्रीय संस्था रचनाकार एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रांति ने रविवार 7 जून 2026 को भाषण प्रतियोगिता श्रृंखला की दूसरी कड़ी का सफल आयोजन किया। इस बार प्रतियोगिता का विषय था _” वोट बैंक की राजनीति और देश का विकास” । इस विषय पर कोलकाता के अनेक शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने बहुत जोश के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता का संयोजन रचनाकार के सदस्य शिक्षक विनोद यादव ने किया था।निर्णायक के रूप में रचनाकार संस्था के संस्थापक सभापति सुरेश चौधरी, अध्यक्ष रचना सरन, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं सदस्य डॉ. ऊषा पाण्डेय ‘शुभांगी’, पूर्णिमा जायसवाल, राधा गुप्ता, पत्रकार एवं समाज सेवक सुशील कुमार पांडे तथा आकाश गुप्ता थे। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व सुरेंद्र सिंह पर था। प्रतियोगिता में बाबासाहेब अंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी के प्रभाकर कुमार साव ने प्रथम स्थान, एलीट बी.एड. कॉलेज की स्वीटी कुमारी महतो ने द्वितीय तथा हिंदी विश्वविद्यालय की सुहानी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चाँदनी झा, निधि कुमारी सिंह, भूमि श्रीवास्तव,अनुराधा कुमारी भगत, प्रिया पांडेय ‘रोशनी’ को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकार एवं योगगुरु विनय जायसवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । स्वागत वक्तव्य तथा धन्यवाद ज्ञापन रचना सरन ने दिया, जबकि श्री सुरेश चौधरी ने सभी प्रतियोगियों को विषय को रटने के स्थान पर समझने की सलाह दी। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने भी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित कुछ गुर सिखाए तथा आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लज़ीज़ पकवानों का आनंद उठाया। यह प्रतियोगिता स्योना एक्सपीरियंस कैफे में आयोजित की गई थी। यह जानकारी अमर संदेश को कॉल कोलकाता से शिक्षा विद विनोद यादव द्वारा दी गई।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *