उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिलाई सद्भभावना की शपथ

शिवाली पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान द्वारा आज सदभावना दिवस के मौके पर पुलिस कार्यालय पौड़ी के साथ ही समस्त थाना/चौकी/फायर स्टेशन व पुलिस लाइन में सम्बधित प्रभारियों के द्वारा अधिनस्थ कार्मिकों को सद्भभावना की शपथ दिलाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त कार्मिकों को सद्भभावना और बिना किसी भेदभाव के देश की एकता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही हिंसा का सहारा लिए बिना किसी मतभेद और बातचीत तथा संवैधानिक माध्यमों से मामलों को सुलझाने की भी शपथ ली गई। सभी कार्मिकों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भभावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। सभी के द्वारा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मदभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली गई।

Share This Post:-
Post Views: 23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *