शिवदयाल सिंह नेगी के आवास पर गूंजा गांव के विकास का संकल्प, प्रवासी कुमाल्डी एकता मंच की पांचवीं विचार गोष्ठी में मातृशक्ति बनी सबसे बड़ी ताकत
अमर चंद्र
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम कुमाल्डी से जुड़े प्रवासी परिवारों के संगठन प्रवासी कुमाल्डी एकता मंच की पांचवीं विचार गोष्ठी रविवार को डिग्री कॉलेज रोड स्थित शिवदयाल सिंह नेगी के आवास पर अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। गोष्ठी में प्रवासी परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और विशेष रूप से मातृशक्ति की उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी उपस्थिति ने बैठक को नई ऊर्जा प्रदान की।





