दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

*उत्तराखंडी निंबू सन्नी व गुड चाय पार्टी* का आयोजन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत द्वारा आगामी 7 जनवरी 2019 को उत्तरायणी और नव वर्ष के उपलक्ष में एक विशाल *उत्तराखंडी निंबू सन्नी व गुड चाय पार्टी* का आयोजन दिल्ली के गढ़वाल भवन में आयोजित किया गया है। जिसका उद्देश्य उत्तराखंड में पलायन और गरीबी को दूर करना है। श्री रावत का कहना है कि प्रत्येक प्रवासियों को सप्ताह मे एक बारउत्तराखंडी भोजन का स्वाद लेना चाहिए ,व माह में एक बार उत्तराखंड की वस्त्र का इस्तेमाल करना चाहिए ,और वर्ष में एक बार उत्तराखंड आभूषणों का प्रयोग करना चाहिए ।जिससे वहां के ग्रामीण काश्तकारों ,किसानों व बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। और यह काम हम लोग प्रवास में रहने वाले जो लाखों की तादाद में हैं। यह जानकारी  प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है
हम उन ग्रामीण किसानों को एक बहुत बड़ा बाजार देने का काम कर सकते हैं। यह आयोजन  हरीश रावत द्वारा किया जा रहा है और इसमें विशेष सहयोगी के रूप में नई दिल्ली स्थित गढ़वाली हितैषणी सभा गढ़वाल भवन नई दिल्ली  है।
दिनांक 7 जनवरी सोमवार
समय दिन में 3:00 बजे से 5:00 बजे तक
स्थान गढ़वाल भवन पंचकुइयां रोड नई दिल्ली
Share This Post:-
Post Views: 15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *