पंजाबराष्ट्रीय

खेलों में उभरते भारत की नई पहचान, युवाओं के लिए खुल रहे अवसरों के द्वार : नितिन नवीन

Amar sandesh दिल्ली/लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के अंतिम दिन लुधियाना में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत का नाम पदक तालिका में नीचे दिखाई देता था। किसी खिलाड़ी के व्यक्तिगत प्रयास से यदि एक कांस्य पदक भी मिल जाता था, तो पूरे देश में गर्व की भावना पैदा हो जाती थी।

उन्होंने कहा कि पहले ओलंपिक, क्रिकेट, फुटबॉल अथवा अन्य खेलों में भारत की उपस्थिति सीमित नजर आती थी, लेकिन आज स्थिति तेजी से बदल रही है। देश के युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ता आकर्षण और उनके सामने उपलब्ध स्पष्ट रोडमैप भारत के उज्ज्वल खेल भविष्य का संकेत है।

नितिन नवीन ने कहा कि आज केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप भारत वैश्विक खेल मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

उन्होंने स्वीकार किया कि खेल क्षेत्र में अभी भी कई चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन जिन सरकारों ने खेलों को प्राथमिकता देकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया है, वे सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को करियर और राष्ट्र निर्माण के सशक्त माध्यम के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और खेल, शिक्षा, रोजगार तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *