दिल्ली

गेल में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गेल में योग का उत्साह, आर.के. जैन और आयुष गुप्ता ने कर्मचारियों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

Amar sandesh नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड के कॉर्पोरेट कार्यालय में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही, जिसके माध्यम से जीवन के प्रत्येक चरण में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में गेल के निदेशक (वित्त) आर.के. जैन, निदेशक (मानव संसाधन) आयुष गुप्ता तथा निदेशक (व्यवसाय विकास) आर.के. सिंघल सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। वरिष्ठ नेतृत्व की सक्रिय सहभागिता ने कर्मचारियों को नियमित जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य और कार्यक्षमता प्रदान करता है।

गेल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के समग्र विकास और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्वस्थ और खुशहाल कार्यबल ही किसी संस्था की वास्तविक ताकत होता है। योग के माध्यम से कंपनी कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, सामंजस्य और सतत विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *