दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

सांसद अनिल बलूनी ने अपने स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर को श्रद्धा सहित स्मरण किया

अमर संदेश, दिल्ली। उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी मुम्बई में अपनी अस्वस्थता का उपचार पूर्ण होने के पश्चात दिल्ली लौट आये हैं। श्री बलूनी ने सोशल मीडिया के जरिये उपचार पूर्ण होने और अपने दिल्ली लौटने की जानकारी दी। दिल्ली पहुॅचकर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की।
गौरतलब है कि सांसद बलूनी गत साढ़े चार माह से मुंबई में अपनी अस्वस्थता का उपचार करा रहे थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने श्री बलूनी के आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम के साथ-साथ उनके पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। श्री बलूनी ने अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रभु परम्पिता परमेश्वर की अपार अनुकंपा को श्रद्धा सहित स्मरण करते हुए, अपनी अस्वस्थता के दौरान निरन्तर उनका मनोबल बढ़ाने तथा स्वस्थ होने की कामना करते रहे अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *